spot_img
31.7 C
Varanasi
Sunday, July 26, 2026
spot_img

Chandauli news- दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र, कर्णफूल और नकदी ठगी, उचक्के फरार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

चहनियां कस्बे में वारदात से मचा हड़कंप, लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में रविवार दोपहर दिनदहाड़े उचक्कों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसका मंगलसूत्र, कर्णफूल और तीन हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगी। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस पीड़िता को अपने साथ लेकर मामले की जांच में जुट गई।

बातों में उलझाकर वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, बाकरपुर नई बाजार निवासी 55 वर्षीय राधिका देवी, पत्नी शिवबचन यादव, अपनी बहन की पुत्री का हालचाल जानने के लिए सकलडीहा से टेंपो द्वारा चहनियां स्थित एक निजी अस्पताल आ रही थीं। आरोप है कि टेंपो में पहले से सवार एक युवक, जिसके माथे पर तिलक और कान में रिंग थी, ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला को बातचीत में उलझा लिया। इसके बाद झांसे में लेकर उनके गले का मंगलसूत्र, कान के कर्णफूल तथा पर्स में रखे तीन हजार रुपये निकलवा लिए और मौके से फरार हो गए।

जब तक महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक तीनों आरोपी मौके से जा चुके थे। पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और महिलाएं मौके पर पहुंचीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची और महिला से पूछताछ कर जांच शुरू की।

लगातार वारदातों से लोगों में बढ़ रही चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि बलुआ थाना क्षेत्र में उचक्कों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। करीब 45 दिन पहले कैथी गांव की एक महिला से भी सोने की सिकड़ी, कर्णफूल और दो हजार रुपये की नकदी उड़ा ली गई थी। इसके अलावा लगभग एक सप्ताह पूर्व मथेला गांव में घर के बाहर बैठी एक महिला से मंगलसूत्र, कर्णफूल और पायल ठग लिए गए थे। इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

हालिया मामलों के खुलासे की भी उठ रही मांग

क्षेत्र में कुछ दिन पहले कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह द्वारा हरियाणा निवासी एक व्यक्ति से शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला भी चर्चा में रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

बलुआ पुलिस का कहना है कि पीड़िता से प्राप्त तहरीर एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद चहनियां कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने तथा उचक्कों के गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली का गौरव बढ़ा: रामगढ़ के आशुतोष कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में अपर जिला जज

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जनपद के चहनियां क्षेत्र स्थित रामगढ़ गांव के निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता नन्हकू सिंह के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks