spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

चंदौली न्यूज: सड़क हादसे मे युवक की मौत, मचा कोहराम

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बाइक सवार रामनगर से चकरियां अपने गांव जा रहा था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। युवक की मौत की सूचना लगते ही थाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक युवक गुजरात एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।

ग्रामीणों के अनुसार सुशील दो भाइयों में सबसे बड़े थे और दीपावली पर छुट्टी लेकर वह घर आए थे सुशील की मौत पर मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटी,एक डेढ़ साल का बेटा छोड़ गए। मां छठ का व्रत करने के लिए मायके गई थी।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि बसंतु की मड़ई स्थित एक निजी अस्पताल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के चकरियां गांव निवासी सुशील सिंह (33) के रूप में हुईं। मृतक रामनगर से अपने घर जा रहा था। शव को कब्जे में लेकर अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी के माध्यम से तलाश की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks