spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

घर के सामने खड़ी पिकअप वाहन चोरी: सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधि

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

बढ़ते अपराधों से जनता में असुरक्षा, पुलिसिंग पर उठने लगे सवाल

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कटेहरा गांव से घर के सामने खड़ी एक पिकअप वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर जहां पीड़ित परिवार में आक्रोश है, वहीं चन्दौली जनपद में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर आम जनता के बीच पुलिसिंग पर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कटेहरा, पोस्ट केशरपुर निवासी राहुल पुत्र कैलास राम की टाटा जेनॉन पिकअप (रजिस्ट्रेशन संख्या UP67T7436) बीते कई दिनों से उसके घर के सामने लगभग 50 मीटर की दूरी पर खड़ी थी। उक्त वाहन उसके पिता स्व. राम जन्म के नाम से पंजीकृत है। पीड़ित के अनुसार 25 दिसंबर की शाम करीब चार बजे वाहन घर के सामने खड़ा किया गया था, जो रात लगभग 11:30 बजे तक वहीं मौजूद था। लेकिन 26 दिसंबर की सुबह करीब 5:30 बजे वाहन मौके से गायब मिला। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद जब वाहन का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1:42 बजे नहर पुल की ओर से पिकअप वाहन नहर मार्ग की दिशा में जाते हुए दिखाई दिया, जिससे चोरी की पुष्टि हुई। पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात चोरों द्वारा उसकी पिकअप वाहन चोरी कर ली गई है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना अलीनगर में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन बरामद किए जाने की मांग की है।

वहीं जनपद में लगातार हो रही चोरी, लूट व आपराधिक घटनाओं से लोगों का पुलिस पर विश्वास कमजोर होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था सवालों के घेरे में है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता से कार्यवाई कर अपराधियों तक पहुंच पाती है और पीड़ित को न्याय दिला पाती है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks