spot_img
19.5 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026

एडीएम ने एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा को किया सम्मानित: कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों मे हर्ष

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैप्टन और स्काउट गाइड जिला सचिव सत्यमूर्ति ओझा को मंगलवार को पंडित कमलापति स्नाकोत्तर महाविद्यालय पर एडीएम राजेश कुमार ने सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है। जिसे लेकर कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

प्राचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि एनसीसी कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा पूरी लगन निष्ठा से समाज सेवा के साथ साथ छात्रों छात्राओं को शिक्षित करते है। विगत कई वर्षों से लोकतन्त्र की मजबूती के लिए स्काउट और एनसीसी के साथ लोगों को विभिन्न प्रकार से जागरूक करते आ रहे। इनके द्वारा समाज के नागरिकों को महिलाओं को छात्रों को जागरूक किया जाता रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, साक्षरता अभियान,मिलिट्री ट्रेनिंग,स्काउट गाइड की कुशल ट्रेनिंग दी जाती है यही नहीं इनके द्वारा सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न मंदिर परिसर और तालाब को स्वच्छ समय समय पर कराया जाता है। साथ ही सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग भी विशेषज्ञों को बुलाकर छात्रों को लाभान्वित कराया जाता है। वर्तमान समय में एन सी सी के ग्यारह कैडेट अग्निवीर की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे जो आगे चलकर देश की सेवा करेंगे। जिला मुख्यालय पर जो सम्मान मिला है। पूरा कालेज परिवार इससे गर्वान्वित है। कालेज के प्रबंधक पंकज पांडेय ने प्राप्त सम्मान के लिए बधाई दिया है।

इस अवसर पर राजीव श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद कुमार पाण्डेय, राजबली प्रसाद, संजीव यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, जेपी यादव, देवचन्द राम, विनोद कुमार पाठक, मार्कण्डेय प्रसाद, नीरज मिश्रा, वंशराज, गिरीश, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार,संजय मिश्रा, उमेश यादव, मिथिलेश तिवारी, गोपाल कुमार,संतोष सिंह, अभिनन्दन यादव, विनोद कुमार ने बधाई दिया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks