spot_img
11.8 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026
  • chandaul

बीएसए ने दो स्कूलों का किया औचक निरीक्षण: अनुपस्थित शिक्षक को नोटिस, वेतन अवरुद्ध

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार ने मंगलवार को जनपद के विकास खंड बरहनी स्थित दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इनमें प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर और कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर शामिल हैं। उन्होंने शासन की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की और शैक्षिक गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदपुर में अध्यापक आशीष कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने तत्काल प्रभाव से उनकी निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

बीएसए सचिन कुमार ने दोनों विद्यालयों में छात्रों से संवाद कर शिक्षा के स्तर के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। प्राथमिक विद्यालय नौबतपुर में बच्चों के साथ दोपहर के भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता की जांच की गई, जो मीनू और मानक के अनुसार संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के समय विद्या कुमारी और मंजू यादव दोनों विद्यालयों में निपुण आकलन कर रही थीं। कक्षा 2 और 5 के बच्चों से बातचीत की गई और उनसे प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर बच्चों द्वारा संतोषजनक दिए गए। बीएसए ने दोनों विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण एमडीएम संचालन, परिसर, शौचालय और कक्षा-कक्ष की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks