spot_img
32.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

हौसला बुलन्द चोरों ने राधा-कृष्ण की प्राचीन प्रतिमा चुराई

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के रमौली गांव के राधा कृष्ण मंदिर से चोरों ने राधा-कृष्ण की प्राचीन प्रतिमा चुरा ली। यह घटना देर रात हुई, जिसकी जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी को हुई। सुबह जब पुजारी गौरीशंकर मिश्रा पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मूर्तियों को गायब पाया। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मोहनगंज चौकी प्रभारी को चोरी की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

ग्रामीणों के अनुसार, रमौली सुरतापुर गांव का यह राधा कृष्ण मंदिर लगभग 400साल पुराना है। यह पहली बार नहीं है जब मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। इससे पहले 2015में भी भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई थी, जिसका आज तक पता नहीं चल पाया। कुछ दिन पहले भी मंदिर से एक घंटा गायब हो गया था। मंदिरो में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त के नाम कोरम पूरा करते हुए हूटर बजाकर चोरो को सर्तक करने का काम कर रही है। जिससे चोरों और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। वही ग्रामीणो ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं करता है, तो वे धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पुजारी गौरीशंकर मिश्रा ने मोहनगंज पुलिस चौकी में चोरी की तहरीर दी है।

बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम चोरी की घटना की जांच में जुटी है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। आमजन लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से भयभीत हैं।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks