spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

सरकारी हैंडपंप उखाड़कर निजी समर सेबल लगाने पर मुकदमा होगा दर्ज

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। धानापुर विकास खंड के महेशी गांव में सरकारी सामुदायिक शौचालय पर लगा हैंडपंप व समर सेबल उखाड़कर निजी समर सेबल लगाने के मामले में विभाग गंभीर हो गया है इससे लिए बीडीओ धानापुर के निर्देश पर सेक्रेटरी नवनीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। मौके पर सरकारी हैंडपंप व समर सेबल को उखाड़कर निजी समर सेबल लगाकर अपना लाभ लेने का मामला जांच में पाया गया। इसको देखते हुए सेक्रेटरी नवनीत कुमार ने सकलडीहा कोतवाली पर आरोपी प्रधानपति राजकुमार सिंह पर सरकारी धन का नुकसान करने पर मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर अगली कार्रवाई में जुट गई है।

महेशी गांव में सरकारी सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। शौचालय पर पानी की समुचित व्यवस्था के लिए सरकार की ओर से हैंडपंप व समर सेबल लगाया है। ताकि ग्रामीणों को नित्य क्रिया करने में पानी की समस्या न हो सके। आरोप है कि गांव की राजकुमार सिंह उक्त जमीन को अपना बताकर बीते दिनों हैडपंप व समर सेबल को उखाड़ दिए। जबकि सरकारी बोर में अपना निजी समर सेबल लगा दिया गया है।इससे सरकारी धन का नुकसान हो गया है। वही ग्रामीणों को शौचालय पर नित्य क्रिया करने में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रधानपति प्रदीप सिंह ने इसके लिए पुलिस प्रशासन व बीडीओ धानापुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि राजकुमार सिंह अपने प्रधान कार्यकाल में सामुदायिक शौचालय व हैंडपंप के स्थान को सरकारी जमीन बताकर शौचालय व हैंडपंप लगवाया गया था। बावजूद अब उक्त भूमि को अपना बताकर सरकारी हैंडपंप व समर सेबल को उखाड़ना गलत है।

बीडीओ धानापुर विजय कुमार ने मामले को लेकर सेक्रेटरी नवनीत कुमार को मौके पर जाकर जांच का करने का आदेश दिया। मौके पर जांच में आरोप सही पाया गया। इस पर सेक्रेटरी की ओर से सकलडीहा कोतवाली पर आरोपी राजकुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज करने का तहरीर दिया।

इस संबंध में बीडीओ धानापुर विजय कुमार ने बताया कि सरकारी हैंडपंप व समर सेबल उखाड़कर अपने समर सेबल लगाने का शिकायत जांच में सही पाया गया है। आरोपी के खिलाफ सरकारी धन का नुकसान करने पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दिया जा चुका है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks