spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026
spot_img

Chandauli news- शादी का वादा करके शारीरिक संबध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर लगतार शारीरिक सबंध बनाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ केातवाली में विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक कोतवाली क्षेत्र के एक नाबालिंग लड़की को बहला फुसलाकर पहले शादी करने का वादा किया। शादी का वादा करने के नाम पर नाबालिंग लड़की से कई बार शारीरिक सबंध बनाया। जब लड़की की ओर से शादी करने का दबाब बनाया तो अभियुक्त ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही गाली गल्लौज करते हुए परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना को लेकर परिवार की ओर से कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धारा के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तारी में पुलिस जुटी थी। पुलिस ने आरोपी युवक अमीनुद्दीन शाह निवासी नौंरगाबाद थाना सकलडीहा से गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया।

कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पास्को सहित विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी टीम में कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,कांस्टेबल प्रश्विन दूबे,दिलीप कुमार रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पंचायत उत्सव भवन में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, जलभराव देख जताई नाराजगी

सलेमपुर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण, जलभराव देख जताई नाराजगी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी आर....

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks