spot_img
15.1 C
Varanasi
Tuesday, November 24, 2026
spot_img
spot_img

पटवा समाज की मान सम्मान के लिये सदैव तत्पर: अनिल राजभर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रविवार को गृह जनपद से आजमगढ़ जाते समय मुबारकपुर में अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में पटवा समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के लोगो के मान सम्मान के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोशा दिया। उन्होंने आगामी दिनों 21 दिसम्बर को लखनऊ में होने वाली पटवा समाज की राष्ट्रीय सेमिनार पर चर्चा किया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भगवान दक्ष प्रजापति के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आजमगढ़ जा रहे थे। इसके पूर्व अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने काफिला के साथ मुबारकपुर में मालाफूल और अंगवस्त्र के साथ जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि पटवा समाज सनातनी धर्म और परंपरा से जुड़कर समाज को जागरूक करने का काम किया। देश और प्रदेश की सरकार पटवा समाज के मान सम्मान के लिये सदैव तत्पर रहेगा। वही राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि मोदी योगी की डबल ईंजन की सरकार में पटवा देववंशी समाज का हित सुरक्षित है। यूपी से लेकर बिहार तक पटवा समाज अपने हक और अधिकार को लेकर एकजुट है।

इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल पटवा,हिमांशु पटवा, मंगलचंद पटवा,मनीष पटवा,ज्ञानेश्वर पटवा, राजकुमार पटवा,विरेन्द्र पटवा सहित अन्य पटवा समाज के सैकड़ों लोग व व्यापारी नेता मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय-सीमा में पूरा हो नए न्यायालय भवन का निर्माण, गुणवत्ता से न हो समझौता : न्यायमूर्ति

निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और जनसुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश परिवर्तन टुडे न्यूज,चंदौली। जनपद...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks