spot_img
34 C
Varanasi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
spot_img

बाबा कीनाराम के 426वें जन्मोत्सव को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बाबा कीनाराम की जन्मस्थली व तपोस्थली रामगढ़ में हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव लेकर तैयारियां प्रारम्भ हो गयी। रविवार को अपरान्ह लगभग 3बजे व्यवस्थापक मंडल द्वारा सूर्यनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत कर जन्मोत्सव को लेकर रणनीति तैयार की गयी।

इस वर्ष बाबा कीनाराम के तीन दिवसीय जन्मोत्सव 22, 23, व 24 अगस्त को मनाई जायेगी। रोड के चौड़ीकरण के कारण रोड पर लगने वाली दुकानां के जगह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बदलाव, व मेले में आए दर्शनार्थियों की सुख-सुविधा इत्यादि पर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही मेले को सकुशल व भव्य तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु आने वाली समस्याओं पर भी गहन विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान बाबा कीनाराम मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, धनन्जय सिंह, प्रभुनारायण उर्फ लल्ला सिंह, अरविन्द सिंह, सीताराम यादव, रविशंकर सिंह, रमेश सिंह, राजेश यादव, मिथलेश सिंह, ललित तिवारी, आशुतोष कुमार सिंह, संतोष पटेल, शिवाजी सिंह, सुनिल विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी मिडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा दी गयी।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

ट्रैक्टर चलाकर अपनी शादी में पहुंचे दूल्हे राजा, गांव की इस बारात ने बदल दी लग्जरी स्टाइल की परिभाषा

महंगी कार, बग्घी, घोड़े से दूर ट्रैक्टर में हुई अगवानी परिवर्तन टुडे डेस्कउत्तर प्रदेश रायबरेली के डलमऊ में शादी में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks