spot_img
38.1 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

निपुण सम्मान समारोह एवं “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम हुआ आयोजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

परिवर्तन टुडे डेस्क
चन्दौली। निपुण सम्मान समारोह एवं “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य विकायल भारती तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीपीओ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात एसआरजी सुभाष सिंह यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एसआरजी जय प्रकाश यादव ने निपुण भारत मिशन 2020 के परिप्रेक्ष्य में प्राथमिक एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षा में वर्ष 2021 से अब तक सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्कूल रेडिनेस फेज-1 एवं फेज-2 की चर्चा करते हुए इसे प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने की रणनीतियों पर भी विचार साझा किए। साथ ही निपुण विद्यालयों के समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए अन्य विद्यालयों को भी निपुण बनने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य विकायल भारती ने शिक्षकों से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षण संकुल, नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर, समस्त आरपी एवं एसआरजी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीओ द्वारा संयुक्त रूप से निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, नोडल शिक्षण संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सुपरवाइजर को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विशेष रूप से तीनों एसआरजी जय प्रकाश यादव, सुभाष सिंह यादव एवं अनिता कुमारी के विद्यालयों के निपुण होने पर उन्हें मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एसआरजी सुभाष सिंह यादव द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

नाला खोदाई के लिये ब्लॉक मुख्यालय की दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। ब्लॉक रोड की सड़क चौड़ीकरण को लेकर नाली खोदाई शुरू हो गयी है। शुक्रवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks