spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

सकलडीहा इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं किया गया सम्मानित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कॉलेज में 90% प्रतिशत से ऊपर लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार अनुराग सिंह रहे। उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक बच्चों को विद्यालय परिवार के अनुशासन में रहकर पढ़ाई करनी चाहिए। सकलडीहा कॉलेज के प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि सकलडीहा इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राएं हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हैं मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अब्दुल्ला, गरिमा चौहान, प्रीति गुप्ता, अमन यादव, दीपक यादव, आयुषी त्रिपाठी आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।

गायत्री संस्कृत ज्ञान परीक्षा के सकलडीहा ब्लाक के संयोजक दीपक श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए और संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी को सम्मानित किया।

इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक राजबली प्रसाद, संतोष विश्वकर्मा, अनिल कुमार सेठ, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजय कुमार मिश्रा, उमेश कुमार यादव, घनश्याम प्रसाद गुप्ता, संजीव कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks