spot_img
34.6 C
Varanasi
Sunday, June 21, 2026

हाईटेशन की चपेट में आने से बालक की मौत

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत सराय रसूलपुर निवासी अनिकेत मौर्य 16 वर्ष की हाईटेंशन करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे अनिकेत टिन शेड लगाने के लिए पाइप लेने दुकान गया था। पाइप उठाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह मौके पर ही बुरी तरह से झुलस गया। वही परिजनों तुरंत उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। जहा हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

अनिकेत इंटर का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जो 10वीं की छात्रा है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। इकलौता पुत्र होने के कारण पिता भरत मौर्या व माता गरिमा देवी बार-बार बेहोश जाया कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से सहमें परिजनों को ग्राम प्रधान नारद यादव सहित ग्रामीणों ढ़ाढस बधाने में जुटे रहे। गांव में चारों तरफ कोहराम मचा हुआ है। वही ग्रामीण भगवान को कोसते नजर आ रहे थे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks