spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

नाला निर्माण होने के बाद भी नही हो पा रहा जल निकासी, नाबदान के पानी से होकर आने जाने को मजबूर है ग्रामीण

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

नवनिर्मित नाला के सामने वैकल्पिक नाला से बह रहा नाबदान का पानी

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान नाला निर्माण जगह जगह हुआ है। इसके बाद भी जल निकासी की समस्या बनी हुई है। वैकल्पिक नाला के माध्यम से नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। नाबदान के पानी से होकर सुबह शाम लोग आने जाने के लिये मजबूर है। शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने से उच्चाधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर कस्बावासियों में आक्रोश पनपने लगा है। जबकि दो सप्ताह पूर्व डीएम और एसपी जलभरॉव की समस्या को देख पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था।

व्यापारियों का आरोप है कि फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था नाला निर्माण को लेकर मनमानी कर रहा है। पानी निकासी की सतह सही नही होने पर नवनिर्मित नाला शोपीश बना हुआ है। नवनिर्मित नाला के समीप से सड़क पर वैकल्पिक नाला के माध्यम से नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। नवनिर्मित नाला कही उंचा और कही पर नाला अधूरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण दुकान और पटरी पर नाबदान और बरसात का पानी लग जा रहा है। इससे संक्रामक रोग से लेकर मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह शाम नाबदान के पानी से होकर लोग जाने के लिये मजबूर है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,गोबिंद सोनकर, सुनील सिंह ने जिला प्रशासन से कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ अंकुश लगाने की मांग किया है। नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण की मांग उठाया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks