spot_img
35.5 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सावन माह के तीसरे सोमवार को चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के महेश्वरनाथ मंदिर पर महिलाओं और शिवभक्तों ने महादेव का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ रघुराज पुलिस और पीएससी फोर्स के साथ डटे रहे।

मान्यता है कि स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर और महेश्वरनाथ मंदिर पर दर्शन पूजन करने से आस्थावानों के सभी कष्टों का निवारण होता है। सावन माह के तीसरे सोमवार को सुबह से ही महिलायें दर्शन के लिये जुटने लगी थी। महिलाओं ने घर में महादेव का पूजा के साथ मंदिरों पर पहुंचकर दर्शन पूजन किया।

मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय और दिलीप मिश्रा ने बताया कि सावन माह में महामृत्युंजय और रूद्राभिषेक करने से घर में सुख शांति के साथ वैभव की प्राप्ति होती है। सुबह से ही महेश्वरनाथ मंदिर के साथ जामडीह में जामेश्वर महादेव का दर्शन पूजन के लिये दूर दराज से शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।

इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,सीओ रघुराज, कोतवाल अतुल प्रजापति,जयप्रकाश चौहान,पीआरओ पियूष तिवारी,राणा यादव,शिवशंकर यादव सहित अन्य पुलिस के अधिकारी व पीएससी के जवान मौजूद रहे।

औघड़ संत के दरबार में लगी रही कतार

सावन माह में शिवभक्ता महादेव मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद चतुर्भुजपुर औघड़ संत डगरिया सरकार के आश्रम और टिमिलपुर अभेद आश्रम के साथ आदि आश्रम हरिहरपुर और कृर्ति स्थल मनिहरा में भक्तों ने पहुंचकर दर्शन पूजन किया। 

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पीकअप के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल से सड़क पार करते समय मंगलवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks