spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

त्योहारो को लेकर क्षेत्राधिकारी ने पुलिस संग किया फ्लैग मार्च

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। शारदीय नवरात्रि व दशहरा पर्व के त्योहारो को शांतिपूर्ण सुरक्षित ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व मुस्तैद है।

शनिवार की रात में सकलडीहा क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने चहनिया कस्बा में भारी पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च पदयात्रा निकालकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए। सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हुए आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके के साथ पर्व मनाने की अपील की। मिशन शक्ति पेज 5अभियान के तहत महिलाओं व किशोरियों आत्म सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा चाहे जो कोई भी हो। आपसी भाईचारे को बनाए रखने और किसी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को देने कि अपील किया। पुलिस प्रशासन का मकसद लोगों को सुरक्षा देने के साथ-साथ जनता के बीच भरोसा कायम रखना भी है। वहीं भीड़ भाड़ वाले जगहों विशेष सतर्कता बरती जा रही है और जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कि जायेगी।

फ्लैग मार्च पदयात्रा में बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति, मोहरगंज चौकी प्रभारी अमित मिश्रा, एसआई बिनोद सिंह, अमरनाथ साहनी, सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks