spot_img
25.1 C
Varanasi
Wednesday, October 28, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- सांप पकड़ने गए सपेरे की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय बलुआ गांव निवासी एक सपेरे की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार (37) पुत्र शिवपूजन के रूप में हुई है। बुधवार की रात छपरा गांव में एक घर से सांप निकालने के दौरान सांप ने उसे दो बार डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

घर से सांप निकालते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार लंबे समय से सांप पकड़ने और लोगों के घरों से सांप निकालने का काम करता था। बुधवार की रात छपरा गांव में एक घर में सांप निकलने की सूचना मिलने पर वह उसे पकड़ने और बाहर निकालने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान सांप ने उसे दो बार डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा।

सीएचसी सकलडीहा में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग उसे उपचार के लिए ले जाने लगे। परिजनों के अनुसार, पहले उसे होम्योपैथिक दवा दिलाने के लिए ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

राकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में बिगड़ सकता है मौसम, तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका; जानिए प्रशासन की सलाह

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। बंगाल की खाड़ी में बने प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्णव’ के प्रभाव से जनपद चंदौली में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks