spot_img
11.8 C
Varanasi
Monday, February 2, 2026
  • chandaul

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज मे गुरुवार को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं एवं छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना रहा।

यातायात नियमों का पालन कर हम अपने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकते है।

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय

कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रो. दयाशंकर सिंह यादव (समाजशास्त्र विभाग) के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. राजेश यादव, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. अनिल तिवारी, प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, प्रो. समीम सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं जनहित के संदेश के साथ हुआ।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

गोल्ड मेडल प्राप्त सुहानी राजभर को ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा।  दिघवट गांव मे रविवार को ग्राम प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने गोल्ड मेडल विजेता...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks