spot_img
30.6 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

ट्रांसफार्मर मे लगी आग से मची अफरा तफरी, घंटो यातायात प्रभावित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के धानापुर मे यूनियन बैंक के समीप स्थित बिजली ट्रांसफार्मर मे बुद्धवार को अपरान्ह दो बजे के करीब तेज धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे देखकर लोगों मे अफरी- तफरी मच गई। इससे घंटो यातायात प्रभावित रहा। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रांसफार्मर आग के गोले मे तब्दील रहा। सब कुछ सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

सुचना के बाद धानापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से दूर दोनो तरफ यात्रियो को रोक दिया गया। यहां तक की पैदल राहगीरो को भी रोक दिया। पुलिस ने बिजली विभाग के अलावा अग्नि शमन दल को भी सुचना दिया। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। पावर हाऊस से बिजली की कटौती हो गई। लेकिन ऊंची आग की लपटो के बीच किसी ने भी पास जाकर आग को बुझाने की हिम्मत नही जूटा पाया। दमकल वभाग की टीम ने पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रांसफार्मर आग के गोले मे तब्दील रहा। सब कुछ सामान्य होने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक ट्रांसफार्मर से तेज धमाके के साथ निकली चिंगारी ने पास मे पड़े कूड़े की ढ़ेर व घासफूस की वजह से आग की शोला बन गई। आग की लपटो ने केबिल को पूरी तरह से चपेट मे ले लिया। जिससे जलकर बर्बाद हो गई। विद्युत कर्मियों ने आग ठंड़ा होने के बाद ट्रांसफार्मर मे कुछ देर तक कार्य किया। लेकिन असफल रहे। जिससे धानापुर कस्बे की विद्युत ब्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। कस्बे मे चारो ओर अंधेरा छाई हुई हैं। 

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर, ‘विकसित भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार

निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में लाडो ने हासिल किया पहला स्थान परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ब्लॉक...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks