spot_img
32.1 C
Varanasi
Sunday, June 14, 2026

chandauli news- सड़क हादसे मे अधेड़ की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर में मंगलवार रात सड़क हादसे में चकरा निवासी पन्नालाल राम 65वर्ष की मौत हो गई। वे काली पूजा कार्यक्रम में बाजा बजाकर अपने साथियों के साथ पैदल घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सैदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पन्नालाल को तत्काल चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वही मौके पर उपस्थित पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी धाना देवी और पुत्र भोनू, गुड्डू, सोनू, व टिक्कू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 55 लाख की लागत से सड़क व नाली का होगा निर्माण

सड़क निर्माण से आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को होगी सहूलियत परिवर्तन टुडे चन्दौली Story By- नीरज अग्रहरि कमालपुर। सैयदराजा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks