परिवर्तन टुडे डेस्क
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चंदौली। जनपद में एकाएक बुद्धवार शायं 4 बजे मौसम अचानक करवट लिया और देखते ही देखते आंधी के साथ तेज बरसात होने लगी चारों तरफ अफरा तफरी मच गयी। दिन के चार बजे ही सूर्य देवता बादल में ऐसे छिप गये कि चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा छा गया और लोगों को दिन में रात का अहसास हुआ।
अचानक आंधी के साथ बरसात होने से जगह-जगह पेड़ गिर गये। घरों से टीन सेड उड़ गए। किसानो की गेहूं की मढ़ाई हो रही थी जहां तीस से 35 प्रतिशत गेहूं के फ़सल का बांधा गया बोझ भींग गया जिससे किसानों की भारी छति हुई।
लगभग एक घंटा तक तेज बरसात से जन जीवन कुछ समय के लिए अस्त व्यस्त सा हो गया। हालांकि विकराल गर्मी से राहत मिली है। जबतक आंधी के साथ बरसात हुई आवागमन ठप हो गया, एका एक वाहन ही रोड पर दिखे। दिन रात का अहसास कराने वाली आंधी के बरसात से कुछ पलों के लिए मानव जीवन को अचम्भे में डाल दिया है वही लोग काफी भयभीत दिखे।






