spot_img
30.5 C
Varanasi
Thursday, October 22, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- सपा महिला जिलाध्यक्ष को बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दबंगों ने सपा की महिला जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महिला नेता के साथ बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।

क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पांच लोग अचानक उनके घर में घुस आए। दो युवकों और दो महिलाओं ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पिटाई की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिला जिलाध्यक्ष की पिटाई करते रहे और वह खुद को बचाने का प्रयास करती रहीं। आस-पास के लोगों ने उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया। मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- 14 साल की सेवा, अब हक की लड़ाई! अनुदेशकों ने मंत्री अनिल राजभर से लगाई गुहार

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों ने बकाया एरियर भुगतान और वर्तमान पद...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks