spot_img
27.1 C
Varanasi
Thursday, September 3, 2026
spot_img

Chandauli news- आधी पानी से सकलडीहा कस्बा में टूटा नीम का पेड़, बिजली आपूर्ति घंटों रही ठप

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। शुक्रवार की सुबह आंधी पानी के कारण कस्बा में नीम की विशालकाय पेड़ टूटकर बिजली के केबिल सहित सड़क पर गिर गया। जिससे सकलडीहा कस्बा में स्टेशन जाने वाली मार्ग पर घंटो आवागमन और बिजली आपूर्ति ठप रहा। दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर कस्बावासियो ने राहत की सांस लिया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पोल और ट्रांसफार्मर टूटने से आपूर्ति ठप रहा।

सुबह पांच बजे भोर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने और बिजली चमकने से लोग दहशत में हो गये थे। आंधी पानी आने से पूर्व मोबाइल पर अलर्ट भी जारी हुआ। सो रहे लोगों की नींद भी खुल गया। बारिश और आंधी के कारण कई मकानों की टीन शेट और सोलर लाइट की पंप भी उखड़ गया था।

इसी बीच ग्रामीण क्षेत्र में जलालपुर,गौसपुर,सलेमपुर,दुदौली, सहित कई गांव में बिजली पोल और ट्रांसफार्मर गिर जाने से आपूर्ति ठप हो गया। कस्बा में पूर्व प्रधान विवेक जायसवाल के आवास के समीप एक विशालकाय नीम का पेड़ गिर जाने से स्टेशन जाने वाली मार्ग पर आवागमन बंद होगया। पेड़ के साथ तीन पोल की बिजली केबिल लट गया। इससे कस्बा के दर्जनों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप होने से सुबह पेयजल की समस्या खड़ी हो गयी।

इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि सभी गांव की बिजली बहाल होगया है। जहां ट्रांसफार्मर और पोल टूटा है। मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसके बाद वहां भी आपूर्ति बहाल हो जायेगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पंचायत उत्सव भवन में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, जलभराव देख जताई नाराजगी

सलेमपुर में निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण, जलभराव देख जताई नाराजगी परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। मुख्य विकास अधिकारी आर....

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks