spot_img
34.6 C
Varanasi
Saturday, June 20, 2026

चौराहे से हटकर गांवों में लगाए अपनी ऊर्जा- बिहारी यादव

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। क्षेत्र के जनौली स्थित लॉन में रविवार को पीडीए का सम्मान अखिलेश यादव के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बरहन गांव निवासी जगमेंद्र यादव प्रधान को प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ बनाए जाने पर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने सपा के नीतियों व संगठन की मजबूती पर बल दिया। वही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया।

लालबिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग गरीबों का शोषण कर रही है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शांति का संदेश देकर समाज को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।सत्ता में बैठी सरकार ने छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी सारे लोग त्रस्त हैं। पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि नौकरियों में एक जात विशेष के लोगों को तवज्जो दिया जा रहा है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी का संघर्षों से पुराना नाता है। संघर्ष के बल पर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव जगमेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझपर भरोसा कर जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करूंगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व संचालन गुरुप्रकाश यादव ने किया।

इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह,पूर्व सांसद रामकिशुन यादव,पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,विधायक प्रभु नारायण यादव, जिपंस अंजनी सिंह,डॉ. वीरेंद्र बिंद,महेंद्र यादव, रमेश यादव, रामधनी यादव, रामजनम यादव, दयाराम यादव,सुरेश यादव,राम भुवन मौर्या, बृजेश यादव, मंगल कवि, नन्द कुमार राय, आरिफ खान, इबरार अहमद, सत्येंद्र यादव सत्या, जय विक्रांत, जिज्ञासा यादव, अन्नू गुप्ता, इंदल यादव, प्रमोद रस्तोगी, जयनाथ यादव आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी मोहर्रम पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks