spot_img
34.3 C
Varanasi
Saturday, August 8, 2026
spot_img

नागपंचमी पर अखाड़ा में पहलवानों ने दिखाया दम खम, दांव पेच पर ताली बजाकर उत्साह वर्धन करते रहे ग्रामीण

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। स्वर्गीय घुरफेक बिंद की स्मृति में दंगल आयोजन युवा समिति की ओर से नागपंचमी पर पंचायत भवन पर कुश्ती दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय व क्षेत्रीय पहलवानों ने प्रतिभाग पर अपने अपने कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुश्ती दंगल प्रेमी पहलवानों के हर एक दांव पर ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन करते रहे।

कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में राजेश ने दयाल को,आशीष ने महेंद्र को, मधुप ने अशोक को, प्रमोद ने राजेश को, धीरेंद्र ने राजेश को, अमरीश ने मोनू को पटकनी दिया। पहलवानो के दांव पेंच को देखने के लिए दंगल प्रेमियों की काफी भीड़ जुटी रही।कमालपुर चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने कहा कि खेल से न सिर्फ़ शारीरिक और मानसिक विकास होता है। बल्कि समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द भी कायम रहता है। आज की युवा पीढ़ी पुरानी परंपरा कुश्ती दंगल को बचाने का काम कर रही है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। हम सभी की जिम्मेदारी है की पुरानी परंपरा को जीवित रखे।

इस मौके पर चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश,सुदामा जायसवाल प्रधान,नीरज अग्रहरि पत्रकार,शंभू बिंद, अर्जुन बिंद, दिलीप त्रिशूलिया,अरविंद वर्मा, संजय बिंद, चंदन बिंद,गुड्डू बिंद,बिनोद बिंद,विशाल यादव,कंपा प्रजापति, धनंजय बिंद, शुभम मौर्य, जनार्दन राम, चंद्रशेखर बीडीसी, मल्लू बिंद, ऐनु अली, संजय त्रिशूलिया,गौरी राम, सोनू यादव, वहीद अली, संजीत यादव,अमीर चंद राम, मंजय बिंद, गुड्डू बिंद आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गौशालाओं की बदहाली पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम जिले में संचालित सभी गौशालाओं...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks