spot_img
31.8 C
Varanasi
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

मछुआरा समाज एकजुट होकर जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। समाजसेवी ध्रुव मिश्रा क़े नेतृत्व में गंगा नदी क़े किनारे बसे दर्जनों गाँवो क़े सैकड़ो लोगो ने माँ गंगा की मछली निकालने हेतु हो रही नीलामी क़े विरोध में शुक्रवार को राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी चन्दौली को सौंपा।

जनपद मे पड़ाव से लेकर टांडा तक मछुआरा समाज क़े दर्जनों गाँव बसे है। इन गावों में बसे भूमिहीन मछुआरा समाज क़े हजारों लोगों की जीविका का साधन माँ गंगा हैं जिनके आश्रय में पलकर मछुआरा समाज अपनी जीविका चलाता है। लेकिन कुछ चंद लोगों को लाभ पहुंचाने क़े लिए माँ गंगा की नीलामी की जा रही है। महगाई, गरीबी, बेरोजगारी से जूझ रहे मछुआरा समाज क़े लोगों क़े पेट पर लात मारने जैसा है, इस अन्याय पूर्ण नीलामी क़े खिलाफ है, इस नीलामी को रोकने क़े लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर नीलामी को रोकने की मांग की गई है, अगर नीलामी नहीं रुकी तो लोगों क़े साथ जल सत्याग्रह करने क़े लिए बाध्य होगे। समाजसेवी ध्रुव मिश्रा प्रिंस ने कहा कि विगत वर्ष भी इस तरह की नीलामी करने का प्रयास किया गया था लेकिन हम सभी क़े प्रयास से शासन द्वारा नीलामी को निरस्त कर दिया गया था, अब पुनः कुछ चंद लोगों को लाभ देने क़े लिए ऐसा किया जा रहा है जिसे हम नहीं होने देंगे। अगर नीलामी की गई तो हजारों लोग सड़को पर उतरकर प्रसाशन क़े खिलाफ आंदोलन करने क़े लिए बाध्य होंगे।

पत्रक सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पिंटू निषाद, कृष्णा निषाद, जामेश्वर निषाद, सत्येंद्र निषाद, जीवन निषाद, रोहित निषाद, जित्तन निषाद, रमेश निषाद, लल्ला निषाद, अमरनाथ निषाद, मोनू निषाद, विकास निषाद, नन्दलाल निषाद, राजकुमार निषाद, नन्दलाल साहनी, शिवशंकर निषाद, रमन निषाद, पारस निषाद, इंद्रजीत निषाद, रामजीत निषाद, अंकित निषाद, नीरज निषाद, मंगरा देवी, लक्ष्मीना देवी, शशिकला, शिवमूरत, शिव नारायण निषाद, सनी निषाद, आदित्य निषाद, रवि निषाद, अरविन्द निषाद, सूरज निषाद, गोविन्द निषाद सहित दर्जनों गावों क़े सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- मेरिट के आधार पर मिलेगी नौकरी, सकलडीहा में 53 पदों पर आवेदन शुरू; 25 जुलाई अंतिम तिथि

32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 21 सहायिकाओं की होगी भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks