spot_img
25.1 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रमोद बने प्रधानाचार्य, विद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भट्ठी में सोमवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने प्रधानाचार्य पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उनके प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी संभालने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा। शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अनुभव का विद्यालय को मिलेगा लाभ

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के विकास में शिक्षकों एवं कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय के अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद जताई। शिक्षकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

इस मौके पर कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा, दिलीप सोनकर, मोहम्मद फैज, विनोद कुमार, अभिनंदन यादव, देवेंद्र सिंह, शरद चंद्र विवेक, प्रवीण त्रिपाठी, सुरेश प्रसाद, कैलाश प्रसाद, चंद्र नारायण, सुविधा भारती, अरुण त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks