spot_img
21.4 C
Varanasi
Thursday, October 29, 2026
spot_img
spot_img

Chandauli news- चंदौली में मौसम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र और उसके संभावित प्रभाव को देखते हुए चंदौली जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जनपद में किसी भी आपात स्थिति से निपटने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कक्ष में आपदा नियंत्रण कक्ष को चौबीसों घंटे सक्रिय कर दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा नियंत्रण कक्ष

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। तेज हवाओं, जलभराव अथवा अन्य किसी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों की पालीवार तैनाती की गई है, जिससे प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि चक्रवाती मौसम के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना, जलभराव अथवा अन्य आपात स्थिति में सहायता की आवश्यकता होने पर कलेक्ट्रेट स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 1077 और 262100 पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सूचनाओं के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सिंचाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस और स्थानीय निकायों सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालयों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री, उपकरणों और अन्य संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी विलंब के कार्रवाई की जा सके।

अफवाहों से बचें, प्रशासन की अपील

जिलाधिकारी ने नागरिकों से सावधानी बरतने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने का भी आग्रह किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आमजन की सुरक्षा और किसी भी संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सांप पकड़ने गए सपेरे की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिवर्तन टूडे न्यूज, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय बलुआ गांव निवासी एक सपेरे की जहरीले सांप के डसने...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks