spot_img
27.3 C
Varanasi
Monday, March 30, 2026

सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र शोध छात्र का UPPCS में हुआ चयन: महाविद्यालय परिवार में हर्ष

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के शोध छात्र सर्वेश कुमार का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) द्वारा आयोजित परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने सर्वेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वे प्रारंभ से ही मेधावी एवं परिश्रमी छात्र रहे हैं। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सर्वेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे।

इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार ने सर्वेश कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: डबल ईंजन की सरकार में शिक्षा के साथ शिक्षकों को मिल रहा सम्मान

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर रविवार को बेसिक एजुकेशन मुवमेंट के तत्वाधान में राष्ट्रीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks