spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

एनटीपीसी-विंध्याचल द्वारा तीन कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर दी गई भावभीनी विदाई

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सिंगरौली । मध्य प्रदेश । एनटीपीसी-विंध्याचल परियोजना मे  आज तीस अप्रैल 25 को अपनी दीर्घ सेवा देने के पश्चात कुल  तीन कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी  श्री राधेश्याम दूबे, वरिष्ठ प्रबंधक(ईधन प्रबंधन), श्री कारू लाल खारोल, वरिष्ठ सहायक अभियंता (प्रचालन) एवं फ्लोरेन्टी उसलकरा अभियंता/एस एल पी एस(प्रचालन) का  सम्मान परियोजना के उमंग भवन के सभागार में किया गया।

स्वागत की कड़ी में कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) श्री सत्य फणि कुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री संजीब कुमार साहा नें सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। साथ ही परियोजना की यूनियन/एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी पुष्पमाला पहनाकर अतिथि कर्मचारियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) श्री सत्य फणि कुमार ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि एनटीपीसी-विंध्याचल को वर्तमान ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और एनटीपीसी-विंध्याचल सदा ही आपकी सेवा के लिए आपका कृतज्ञ रहेगा। साथ ही महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री संजीब कुमार साहा नें भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपने जीवन की नई पारी की नए सिरे से शुरुआत करने हेतु शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी कड़ी मे विभागाध्यक्षों ने भी सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनायें दीं तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सम्मान की कड़ी में सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों का कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) श्री सत्य फणि कुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री संजीब कुमार साहा एवं अन्य महाप्रबंधकगणों द्वारा श्री फल, शाल एवं स्मृति-चिन्ह से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एनटीपीसी मे उनके द्वारा दी गई दीर्घ सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र आदि भी प्रदान किया गया ।

तत्पश्चात सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने बारी-बारी से एनटीपीसी से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। सभी नें एनटीपीसी में अपने बिताए समय को अविस्मरणीय कहा । उन्होने कहा कि उनकी पहचान एनटीपीसी के कारण ही बनी है और वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसी के साथ सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों ने सभी सहकर्मियों को उनके सहयोग एवं सानिध्य के लिए विशेष तौर से धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण, सेवानिवृत होने वाले विभाग के कर्मचारीगणों के साथ-साथ एवं उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे। अभिनंदन समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्रबन्धक(मानव संसाधन) श्रीमती पुर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा किया गया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks