spot_img
27.5 C
Varanasi
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

गरज-चमक और आंधी बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति ठप: मरीज बच्चों को परेशानी, मोबाइल बना शोपीस

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। बुधवार शाम करीब 4 बजे आंधी के साथ गरज-चमक और तेज बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। तेज हवाओं के कारण घरों और दुकानों के टीन शेड भी उड़ गए, जबकि कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटने से यातायात भी बाधित हुआ।

सकलडीहा में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। सकलडीहा तहसील और ग्रामीण उपकेंद्र से संचालित सात फीडरों की बिजली पिछले 18 घंटों से गुल है। इससे लाखों की आबादी को पेयजल सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सकलडीहा कस्बे में दो उपकेंद्र संचालित हैं। इनमें सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से सकलडीहा सेकेंड, नोनार, कुछमन, चहनियां और कमालपुर फीडर जुड़े हैं। इसी तरह, तहसील उपकेंद्र से कस्बा और टाउन फीडर संचालित होते हैं। इन सभी सात फीडरों से लाखों लोगों को बिजली मिलती है, जो बुधवार शाम 4 बजे से बाधित है।

बिजली गुल होने से सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे लोगों को 18 घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है और सुबह की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है। मरीजों, बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन शोपीस बन गए हैं और बिजली आधारित सभी कार्य ठप पड़ गए हैं।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बच्चा सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, रामाश्रय सिंह और श्यामसुंदर सिंह सहित स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

इस संबंध में जेई मनीष कुमार ने बताया कि तहसील उपकेंद्र को शुरू किया जा रहा है और ग्रामीण उपकेंद्र को भी जल्द ही चालू करा दिया जाएगा।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks