spot_img
29.7 C
Varanasi
Saturday, July 18, 2026
spot_img

Chandauli news- पत्रकारिता केवल खबरों का माध्यम नहीं बल्कि समाज की चेतना का प्रहरी है: परशुराम सिंह

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर चकिया में संगोष्ठी आयोजित

परिवर्तन टुडे
चीफ एडिटर/रजनी कांत पांडेय
चंदौली। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा चकिया स्थित आदित्य पुस्तकालय सभागार में एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, बदलते मीडिया परिदृश्य और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों पर गंभीर मंथन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरणविद एवं वृक्षबंधु डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों का माध्यम नहीं बल्कि समाज की चेतना का प्रहरी है। उन्होंने कहा कि तकनीक बदल सकती है, लेकिन पत्रकारिता का मूल धर्म सत्य और समाज के प्रति जवाबदेही ही रहेगा।

संगोष्ठी में प्रस्तुत विशेष आलेख “मिशन से प्रोफेशन, पैशन से आगे अब फैशन बनी पत्रकारिता” ने उपस्थित पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने चिंता जताई कि सोशल मीडिया के युग में पत्रकारिता की विश्वसनीयता सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।

इस अवसर पर एक हिंदी दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार शीतला प्रसाद राय को उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एक हिंदी दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्यूरो चीफ के.सी. श्रीवास्तव ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

पत्रकारिता में विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण स्थान: मनोज कुमार मिश्रा

वहीं मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता में विश्वसनीयता का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सचिव के.सी. श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। वहीं मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की चकिया तहसील इकाई में मुख्तार शेख को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, विनय कुमार राय, राहुल त्रिपाठी, अजय कुमार, मिथिलेश गुप्ता, अनिल द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजकुमार जायसवाल, धर्मवीर सिंह, सुधांशु जायसवाल, अभिषेक उपाध्याय सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नवागत एसडीएम का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत, न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने का दिलाया भरोसा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आकांक्षा सिंह का शुक्रवार को सकलडीहा तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks