spot_img
23.6 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

जलभरॉव और सड़क मरम्मत को लेकर संयुक्त यूनियन का धरना दूसरे दिन जारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों का पूतला फूंकने की चेतावनी

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के तत्वाधान में सोमवार को दूसरे दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान किसान नेताओं ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों का पूतला दहन की चेतावनी दिया। आरोप लगाया कि लम्बे समय से सकलडीहा कस्बा की मार्ग जर्जर है। बरसात में जलभरॉव की समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। समस्या का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दिया है।

संगठन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने कहा कि इंटर कालेज गेट के पास जरा सा बरसात होने पर जलजमाव हो जाता। जिससे व्यापारी और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। यहा तक कि सड़क पानी जमा होने पर गढ्ढा दिखाई नही देता है। जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। वही व्यापारियो का व्यापार चौपट हो रहा है। पीडब्ल्यूडी से सकलडीहा नागेपुर के सरहद तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। दो दिनों से अनिश्चित कालीन धरना पर कोई अधिकारी के नहीं आने पर किसानों में आक्रोश है। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों का पूतला दहन की चेतावनी दिया है। इसके अलावा वक्ताओं ने सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड में जलभरॉव और अवैध रूप से बाहा और नाला पर किये गये अतिक्रमण केा हटाने की मांग किया है।

इस मौके पर कमलेश सिंह टनमन, अरुण तिवारी, शेषनाथ यादव,अनिरुद्ध,सत्येंद्र,अविनाश गुप्ता,राजेश सैनी सहित तमाम किसान नेता और किसान रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सीसीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरूकुल और यमुना ग्रुप की टीम बना विजेता

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी खेल मैदान पर सीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार की शाम तीसरे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks