spot_img
25 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बिजली समस्या पर विभाग घेरा, दो दिन का दिया समय

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। नरवन में बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को अमडा बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर विभाग को घेरने का काम किया। मौके पर अधिशाषी अभियंता विपिन कुमार ने दो दिन में समस्या का निदान कर नरवन वासियों को भरपूर बिजली देने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि तय समय में बिजली समस्या का निदान नहीं हुआ तो पुनः उपकेंद्र पर आकर विरोध किया जाएगा।

नरवन के लगभग 120 गांवों में अमडा बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है।इन दिनों उमस भरी गर्मी व खेती के सीजन में बिजली बार बार ट्रिपिंग कर रही है। इससे उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद किसानों व उपभोक्ताओं के समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए उपभोक्ताओं ने समस्या के निदान के लिए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू से गुहार लगाया।इस पर पूर्व विधायक सोमवार को अमडा बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्या के निदान के लिए विभाग को घेरने का काम किया। सूचना पर अधिशाषी अभियंता विपिन कुमार मौके पर पहुंचकर दो दिनों में बिजली आपूर्ति में आ रहे समस्या का निदान करवाकर भरपूर बिजली देने का भरोसा दिया।

इस मौके पर अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह, राजू सिंह, सुनील सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राहुल यादव, अशोक कुमार, जयवीर सिंह आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks