परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन किसान और ग्रामीणों की समस्या को लेकर लगातार आवाज उठा रहे है। बुधवार को विभिन्न सात प्रमुख समस्याओं को लेकर डीसी मनरेगा को पत्रक सौपा। डीसी मनरेगा से समस्याओं का समाधान कराये जाने की मांग किया। डीसी मनरेगा ने किसानों को क्रमश:समस्या को दूर करने का भरोशा दिया।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सकलडीहा इंटर कॉलेज खेल मैदान में जल भराव स्थिति को लेकर संक्रामक बीमारियों का खतरा बताते हुए जल्द ही पानी निकासी की मांग की। वही सकलडीहा इंटर कॉलेज रोड पर जल भराव से कॉलेज के छात्रा छात्राओं तथा व्यापारीओ आने जाने में दिक्कत होती है जिससे छुटकारा मिल सके। किसानों ने सकलडीहा बाजार मे सकरी पुलिया निर्माण को लेकर भी चिंता जताई बताया कि पुलिया का चौड़ी कारण हो जाएगा तो पानी निकासी मे सहूलियत होगी। डीसी मनरेगा ने जल्द ही समस्या का समाधान कराये जाने की बात कही। इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल,जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव सहित अन्य रहे।



