spot_img
31.5 C
Varanasi
Thursday, July 30, 2026
spot_img

Chandauli news- शहनाइयों की गूंज के बीच 44 बेटियों की विदाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी खुशियों का उत्सव

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा विकास खंड सभागार गुरुवार को उस समय भावुक और उत्सवपूर्ण माहौल का साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 44 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। शहनाइयों की मधुर धुन, मंगल गीत, पुष्पवर्षा और परिजनों की खुशी ने पूरे परिसर को विवाहोत्सव में बदल दिया।

सुबह से ही विकास खंड परिसर में वर-वधू पक्ष के परिजनों का पहुंचना शुरू हो गया था। आकर्षक ढंग से सजाए गए मंडपों में विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। विवाह के प्रत्येक पल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नवदंपत्तियों के मंच पर पहुंचते ही खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। विवाह उपरांत सभी लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक पात्र कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जबकि 21 हजार रुपये मूल्य की गृहस्थी का आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं परिजनों के लिए जलपान सहित समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं।

खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं जनकल्याणकारी योजना है। सरकार का उद्देश्य पात्र बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराना तथा उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान को मजबूत करने का माध्यम बन रही है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ समाज कल्याण जगदीश यादव, सचिव विनय कुमार, पवन दुबे, अरविंद गौतम, संजय यादव, रजनीश यादव, शशिकांत, प्रधान अश्वनी श्रीवास्तव, अर्जुन मौर्य, गुलाब मौर्य, रजनीश पांडेय सहित सभी ग्राम सचिव, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में डीएम का सख्त संदेश: लापरवाही छोड़िए, नहीं तो कार्रवाई के लिए रहिए तैयार

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। जनपद की रैंकिंग और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही पर गुरुवार को जिलाधिकारी...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks