spot_img
29.5 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

लम्पी वायरस से पशुओं हालात गम्भीर पशुपालक हलकान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। स्थानीय विकास खंड में पशुओं में लम्पी नामक रोग तेजी से फ़ैल रहा है। जिससे पशुपालको में चिंता ब्याप्त हो गयी है। बताया जाता है कि क्षेत्र के सुरतापुर, रमौली, पथरा, हृदयपुर, प्रभुपुर आदि गावों में लम्पी नामक वायरस रोग का पशुओं में भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिससे उनके मरने का शिलसिला चालू हो गया है।

पशुपालको ने बताया कि इस रोग पशुओं के पूरे शरीर पर गिल्टी उगने के साथ ही बुखार होने के साथ पशु चारा पानी कम कर दे रहे है, साथ ही पूरे शरीर पर फूट-फूट पंक्षे की तरह बहने लग रहा है। जिससे पशुआें क़ी मौत हो जाती है। स्थानीय पशुपालको का कहना है कि पिछले कुछ वर्षो से बारिश के मौसम में होने वाला नियमित टीकाकरण भी नहीं हो रहा है। इसके कारण पशुओ में विभिन्न प्रकार संक्रमित बीमारियां फ़ैल रही है।

ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों हर गांव में लम्पी वायरस से संक्रमित पशु मिल रहे है। सुरतापुर गांव के अवधेश मौर्या, पप्पू मौर्या, जय प्रकाश कुशवाहा, लुरखुर अहमद, पिंटू गुप्ता आदि पशुपालकों के दर्जन भर पशु लम्पी वायरस से ग्रसित है। पशुपालक पप्पू मौर्य ने बताया कि ज़ब मैं पशु चिकित्सालय चहनियाँ पर डॉक्टर से इस रोग के बारे में बताया तो केवल एक पावडर देकर कुछ दवाये लिखकर बाजार से खरीदने को बोला गया। एक तरफ सरकार आदमी हो या पशु सभी के फ्री दवा भेज रही तो मातहत बाजार से दवा खरीदवाने से बाज नही आ रहे है। बाजार से दवा खरीदने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।

इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम0मुदस्सिर अली ने बताया कि जिस जिस गावों से शिकायत मिल रही है उन गाँवों में लम्पी वायरस का टीका लगाया जा रहा है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शहीदों के बलिदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प : डॉ. के.एन. पांडेय

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा काशी परिषद प्रांत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks