spot_img
14.1 C
Varanasi
Wednesday, November 25, 2026
spot_img
spot_img

एक दिन की सकलडीहा एसडीएम बनी सना अंसारी, सुनी समस्या

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय धरहरा की छात्रा सना अंसारी को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया। इस दौरान छात्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संवाद स्थापित कर उसे नोट किया। इस दौरान छात्राओं में काफी उत्साह रहा।इस मौके पर एसडीएम सहित तहसीलदार और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भरता,सुरक्षा, जागरूकता और कानूनों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में सकलडीहा एसडीएम कुन्दन राज कपूर कस्तूरबा बिद्यालय की छात्रा सना अंसारी को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया।और खुद पास की कुर्सी पर अपने बैठे। एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर छात्रा काफी उत्साहित रही। छात्रा को यह जिम्मेदारी सौंपकर यह बताया गया कि बेटियां भी नेतृत्व क्षमता में किसी से कम नहीं।

एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने ने छात्रा को शुभकामना देते कहा कि यह पहल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उन्हें भविष्य में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगी। एक दिन के लिए एसडीएम बनी छात्रा सना अंसारी ने बताया कि इस अनुभव से उन्होंने जाना कि प्रशासनिक जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है। उन्होंने संकल्प लिया कि पढ़ाई में मेहनत कर भविष्य में समाज सेवा करेगी।

इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय-सीमा में पूरा हो नए न्यायालय भवन का निर्माण, गुणवत्ता से न हो समझौता : न्यायमूर्ति

निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और जनसुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश परिवर्तन टुडे न्यूज,चंदौली। जनपद...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks