spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

विवाहिता ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या: जांच मे जुटी पुलिस

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा हरधन गांव में 22 वर्सीय विवाहिता तारा देवी ने गुरुवार की दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पति और अन्य परिजन काम मे व्यस्त थे। चाचा अतवारू की लड़की रम्भा नें मुक्की में से देखी तो शोर मचाने लगी। पेट मे बच्चा होने के कारण परिजन शव को उतार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। वही पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। मायके पक्ष के परिजनो ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।

जुड़ा हरधन गांव के रहने वाले बिनोद राम के पुत्र बसंत कुमार की शादी 21 मई 2025 को चन्दौली कोतवाली के कोडरिया गांव में पुनवासी के पुत्री तारा देवी से हुई थी। उसके पेट मे एक बच्चा भी था। मृतका के ससुराल पक्ष के परिजनों के अनुसार बसंत की बहने और रिश्तेदार छठ पूजा में घर आये थे। बसंत की एक बहन नदेसर की रहने वाली सोनी जो छठ पूजा करने के लिए आयी थी। उसी रात को सभी ने भोजन किया। तारा देवी के भोजन न करने पर पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। छठ पूजा के दिन पति पत्नी में आपसी विवाद होने पर मृतका के पिता ने आकर दोनो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया था। गुरुवार की दोपहर में लगभग 3 बजे विवाहिता ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उस समय उसका पति सुबह से ही अपने बहनों को घर, घर छोड़ रहा था। ससुर पशु को चारा डालकर हांथ धोने के लिये थोड़ी दूर चले गये। सास और अन्य परिजन भी इधर उधर काम मे व्यस्त थे। विवाहिता ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बसंत के चाचा की लड़की किसी कार्यवश घर आई तो दरवाजा न खुलने पर मुक्की में झांककर देखा तो शोर मचाने लगी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दिया। मौके पर पहुँचे बलुआ एसओ अतुल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणो से पूछताछ किया।

वही मायके पक्ष के पिता पुनवासी ने बलुआ थाने में शाम को तहरीर दिया कि मेरी पुत्री की हत्या दहेज के लिए किया गया है।

इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मायके पक्ष के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks