spot_img
24.1 C
Varanasi
Friday, March 20, 2026
spot_img
spot_img

4 नंवबर से 4 दिसम्बर तक डोर टू डोर मतदाता सूची का होगा सर्वे

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से बिहार के बाद यूपी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)कार्यक्रम शुरू किया गया है। आगामी 4 नंवबर से 4 दिसम्बर तक डोर टू डोर मतदाता सूची का सर्वे होगा। इसको लेकर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करके मतदाता सूची का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दल के लोग मौजूद रहे।

सकलडीहा विधान सभा में सकलडीहा और चहनिया विकास खंड में कुल 3 लाख 43 हजार 526 मतदाता है। मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश पर आगामी 4 नवंबर से 4 दिसम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। इसको लेकर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील परिसर में विभिन्न राजनैतिक दल भाजपा,सपा,कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके एसआईआर की जानकारी दिया। बताया कि बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक घरों के मतदाताओं का ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरा जायेगा। जहां कोई नहीं मिलने पर बीएलओ तीन बार उसके यहां जायेगे। हर मतदाताओं को एक जगह मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की जानकारी दिया। इसके पूर्व 2003 में विशेष गहन पुनरीक्षण चलाया गया था। 22 साल बाद पुन:एसआईआर होने जा रही है।

इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,बीडीओ विजय कुमार सिंह,बीडीओ चहनिया राजेश नायक, बीईओ अवधेश राय,सुरेन्द्र प्रताप सहाय,अमरेन्द्र श्रीवास्तव,सुशील जायसवाल सहित अन्य राजनैतिक दल के लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks