spot_img
38.1 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

बाल विवाह बच्चों के भविष्य स्वास्थ्य और अधिकारों पर सबसे बड़ा आघात: प्राचार्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

सकलडीहा पीजी कॉलेज मे बाल विवाह के खिलाफ किया गया जागरूक, और दिलाई गई शपथ

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय के दिशा-निर्देशन एवं प्रेरक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं विधिक दुष्परिणामों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि “बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य, स्वास्थ्य और अधिकारों पर सबसे बड़ा आघात है।”
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने तथा समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक सम्मानित रूप से उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह,
डॉ. यज्ञनाथ पांडे, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. श्याम लाल यादव, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. वंदना कुमारी आदि प्राध्यापक सम्मिलित हुए।
सभी छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई कि— वे न खुद बाल विवाह करेंगे, न किसी को करने देंगे, और समाज में जागरूकता फैलाकर इस कुप्रथा का विरोध करेंगे।

इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना का संचार किया तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

एम्ब्रोसिया एकेडमी में नाइट सीसीसीएल क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन: पत्रकार टीम ने जीता मैच

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर स्थित एम्ब्रोसिया एकेडमी में बुधवार देर शाम सीसीसीएल की ओर से...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks