spot_img
28.1 C
Varanasi
Wednesday, September 2, 2026
spot_img

Chandauli news- बारिश का कहर! चंदौली में 1 सितंबर को स्कूल बंद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार की ओर से जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संचालित हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक का पठन-पाठन 1 सितंबर को स्थगित रहेगा।

भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए लिया गया निर्णय

जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है।

विद्यालय बंद, लेकिन शिक्षक रहेंगे उपस्थित

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित रहने के बावजूद सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। वे विद्यालय में रहकर अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों को जारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बाबा कीनाराम जन्मोत्सव को लेकर एसडीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौलीचहनियां।  बाबा कीनाराम की...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks