spot_img
22.5 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देने पर मिलेगा मुआवजा, टोल फ्री नंबर 14447 पर करें कॉल

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। उप निदेशक कृषि भीमसेन ने बताया कि जनपद के समस्त किसान भाईयों का वर्तमान में खरीफ सीजन की फसल तैयार है। कुछ किसान भाई फसल की कटाई कर खेत में छोड़ रखे है। चूकि जनपद में आकस्मिक बारिश एवं तेज हवाओं के कारण फसल नुकसान की आशंका है ऐसी परिस्थिति में जिन किसान भाईयों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल का बीमा करायें है ऐसे किसान भाई टोल फ्री नम्बर-14447 पर कॉल करके अपनी फसल नुकसान की शिकायत दर्ज करा सकते है।

फसल नुकसान के 72 घण्टे के अन्दर शिकायत करना अनिवार्य होता है। तभी फसल बीमा का लाभ मिलता है। योजना के अन्तर्गत प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से अधिसूचित फसलों धान, बाजरा, ज्वार, अरहर पर प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जलभराव, बादल फटना, भूस्खलन, बिजली गिरने से क्षति, फसल कटाई के उपरान्त आगामी 15 दिन की अवधि तक खेत में सुखाई हेतु रखी हुई फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम / चक्रवाती वर्षा से नुकसान की जोखिम को कवर किया गया है।

किसान भाई से अपील है कि टोल फ्री नम्बर-14447 पर कॉल करके अपनी फसल नुकसान की शिकायत अवश्य दर्ज करायें अथवा बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि मो0 नं0- 8976965229 या 9935903681 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks