spot_img
33 C
Varanasi
Thursday, March 19, 2026
spot_img
spot_img

चंदौली में बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, सैकड़ों बीघा धान की फसल बर्बाद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद में लगातार तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जिले के कई क्षेत्रों में सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। खेतों में कटी हुई फसल भीगकर सड़ने लगी है, वहीं खड़ी फसलें गिर जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

मौसम के इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर फसल बोई थी, लेकिन अब पूरी फसल नष्ट हो जाने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई किसानों ने बताया कि वे इस बार फसल बेचकर कर्ज चुकाने और अगली फसल की तैयारी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अब सब कुछ बर्बाद हो गया है।

किसानों को अब सरकार से राहत और आर्थिक सहायता की उम्मीद है ताकि वे अपनी बर्बाद फसलों की भरपाई कर सकें और आगामी रबी सीजन की तैयारी कर सकें।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

त्यौहार पर किसी प्रकार की नई परंपरा न की जाए शुरू: जिलाधिकारी

सभी त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें मिल-जुलकर मनाना हम सभी की जिम्मेदारी परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks