परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जनपद में रविवार 1 नवंबर को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ प्रातः 10 बजे महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज चंदौली में होगा। शिविर का उद्घाटन जनपद एवं सत्र न्यायालय के प्रभारी न्यायाधीश राम बाबू यादव दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे।
एक ही स्थान पर मिलेगी विधिक सहायता और सेवाओं की जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य आमजन को विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ना है। शिविर के माध्यम से लोगों को विधिक सहायता से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें विभिन्न सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।



