spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

फार्मासिस्ट के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन: अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को चीफ फार्मासिस्ट के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएचसी प्रशासन की ओर से अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह और मालाफूल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिकित्सकी सेवा धर्म पर विस्तार से वक्ताओं ने विचार प्रकट किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्स डॉ.संजय यादव ने कहा कि जनमानस की सेवा और संतुष्टि ही चिकित्सकी सेवा धर्म है। यह तभी संभव है जब हम अनुशासित होकर अपने कर्म का निष्ठापूर्वक आत्मसात करेंगे। वही सीएचसी अधीक्षक डा.बीके प्रसाद ने कहा किसेवानिवृत्त होना सरकारी नौकरी में एक प्रक्रिया है। लेकिन अच्छे कार्य करने वाले सदैव सम्मानित होते है। इसके पूर्व सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट शेषनाथ सिंह यादव को चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों ने अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह और मालाफूल व भागवत गीता देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.बीके प्रसाद, डॉ.आशुतोष गुप्ता, डॉ.संजीव जायसवाल,एचईओ रजनीकांत राय, गुड्डू सिंह, उपेन्द्र, शाहिद आलम अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks