spot_img
34.1 C
Varanasi
Saturday, September 19, 2026
spot_img

एनसीसी छात्रों को सिकल सेल एनीमिया ‘बीमारी’ को लेकर किया जागरुग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। 91 बटालियन के समादेश अधिकारी के निर्देश पर गुरूवार को सकलडीहा इंटर कालेज के एन सी सी कैडेटों को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने छात्रों को जानकारी दिया। अंत में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पॉलीथिन निषेध दिवस भी मनाया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ.अमित गुप्ता ने बताया कि सिकल सेल एनीमिया वंशानुगत रोग है जो माता पिता से बच्चे में आता है। यह एक गंभीर बीमारी है। इससे प्रारंभ से बचने के लिए माता पिता के जीन का चैकप वैवाहिक जीवन से पूर्व हो तो बचा जा सकता है। साथ ही अगर हो भी गया तो सावधानी पूर्वक जीवन जीया जा सकता है।

वही प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी ने कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि आज कैप्टन मनोज पांडेय की पुण्य तिथि है।जिन्होंने कारगिल विजय में महत्वपूर्ण भागीदारी करते हुए शाहिद हुए। इसके पूर्व डॉ घनश्याम गुप्ता, डॉ संतोष विश्वकर्मा और कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस उद्देश्य से आपको यहां एकत्रित किया गया है। उसको जन जन के बीच जाकर पास पड़ोस अपने घरों में लोगो को जागरूक किया जाय। जिससे उद्देश्य को पूर्ण किया जाय। क्योंकि यह जीवन से जुड़ा हुआ है,जीवन रोग विहीन है। इसका ध्यान रखना होगा जब दिनचर्या संतुलित होगी तो शरीर भी स्वस्थ्य और खुशहाल होगा।

इस मौके पर कैडेट सर्वेश कुमार, कुनाल कुमार, राकिब, आदर्श लहरी,रूबी कुमारी,पायल,सहित अन्य कैडेट उपस्थित रहे।। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गड्ढों से मिली राहत! सड़क मरम्मत शुरू होते ही सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर लगा भीषण जाम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। लंबे अरसे से जर्जर पड़े सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर शुक्रवार को कार्यदायी संस्था की ओर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks