spot_img
29.2 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

ओरवा वाया महगांव मार्ग गड्ढे में तब्दील, बरसात के दिनों पैदल चलना हुआ दूभर

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के ओरवा से महगांव रानेपुर जाने वाली मार्ग बीते कई दिनों से जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। बरसात के दिनों में सड़क झील में तब्दील हो गया है। सुबह शाम आने जाने वाले राहगीर गड्ढे नुमा सड़क में गिरकर चोटिल हो रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाया है।

सकलडीहा ईटवा से होकर ओरवा, दिनदानदासपुर, रानेपुर,सलेमपुर,कांधी,महगांव,पपौरा,विशुपुर जाने वाली मुख्य मार्ग जगह जगह गड्ढे में तब्दील होगया है। बरसात में सड़क पर जलभरॉव की स्थिती होगयी है। सुबह शाम आने जाने वाले ग्रामीण और राहगीर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे है। स्कूली बच्चे से लेकर बुर्जुग महिलाये और डिलेवरी के लिये जाने वाली महिलाओं को काफी समस्या होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर आन्देालन की चेतावनी दिया है।

वही एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबधित विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जायेगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks