spot_img
43.5 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

भोजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग पर जाम में बिलबिलायें लोग, सकलडीहा में लगा घंटों भीषण जाम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

सेना के जवान के अंतिम संस्कार में जा रहे मंत्री और अधिकारियों का काफिला जाम में फसा

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा में बन रही फोर लेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण शनिवार को रक्षा बंधन के दिन सुबह से लेकर शाम तक भीषण जाम लगा रहा। सेना के जवान के अंतिम संस्कार में जा रहे मंत्री और अधिकारियों का काफिला घंटों देर तक बाहनों के बीच में फसा रहा। वही भोजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग पर जाम से हजारों वाहन स्वामी और महिलायें परेशान रही। यातायात की दुर्व्यवस्था के लिये महिलायें पुलिस प्रशासन और कार्यदायी संस्था के खिलाफ को कोसते हुए नजर आयी।

रक्षा बंधन का त्योहार को लेकर दो दिनो से सकलडीहा में जाम की स्थिती से लोग परेशान है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से सकलडीहा रजवाहा के समीप सड़क को पाटे नही जाने के कारण वन वे होने से काफी समस्या हुई। वही सधन तिराहा से लेकर अलीनगर तिराहा तक सड़क पर गिट्टी गिरा दिये जाने के कारण भीषण जाम लग गया। सेना के जवान के अंतिम संस्कार में जा रहे मंत्री अनिल राजभर और डीएम एसपी की वाहन भी जाम में फसा रहा। मंत्री के सुरक्षा में लगी पुलिस और स्थानीय पुलिस की काफी देर तक कवायद के बाद मंत्री और अधिकारियों का काफिला निकल पाया।

वही भेाजापुर और कुचमन रेलवे क्रासिंग पर जाम से लोग बिल बिला रहे थे। कस्बा के व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण जाम होने का आरोप लगाते हुए जमकर कोशा। व्यापारियों ने हरसाल लगने वाली जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग किया।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks