spot_img
18.6 C
Varanasi
Friday, November 6, 2026
spot_img
spot_img

भाभी ने देवर को किडनी देकर बचाई जान

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी नीलम सिंह ने अपने देवर की जिंदगी बचाने के लिए अपना किडनी दे दिया। भाभी के इस त्याग से मानव समाज संयुक्त परिवार की ताकत को मजबूत स्थिति से देख रहा है। इस समय भाई भाई जमीन जायदाद के लिए दुश्मन बने हुए है। वही एक भाई को बचाने के लिए दूसरे भाई की पत्नी ने अपना किडनी देकर समाज को प्रेरणा देने का काम किया।

धीना थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी भाजपा नेता इंदल सिंह बाबा का बीते दिनों तबियत खराब हो गया था। जिनका इलाज कराने पर जानकारी हुई कि उनका किडनी खराब हो गया है। बरहनी जिला पंचायत सदस्य सीमा सिंह अपने पति इंदल सिंह बाबा का कई लखनऊ के कई बड़े बड़े हॉस्पिटल में इलाज कराया। बावजूद कोई सफलता नहीं मिल सका।इसके बाद आर्ट मिक्स हॉस्पिटल गुड़गांव सेक्टर 52 में इलाज कराया। जहां चिकित्सक द्वारा किडनी खराब होने की बात बताई गई। इंदल सिंह बाबा के जीवन को बचाने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट कराने का सलाह दिया गया। इस पर उनकी भाभी नीलम सिंह ने देवर जान बचाने के लिए अपना किडनी देने का निर्णय लिया।

जबकि चिकित्सक डाक्टर एल के त्रिपाठी ने नेतृत्व में इंदल सिंह बाबा का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। भाभी के इस त्याग का समाज काफी सराहना कर रहा है। मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि भाभी की ओर से देवर को किडनी ट्रांसप्लांट कर समाज को एक सुखद संदेश देने का काम किया है। इससे भाई भाई के प्रेम को काफी मजबूती मिलेगा।समाज की अवधारणा को तोड़ने में नीलम सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर सीमा सिंह जिला पंचायत सदस्य, भाई संस्कार सिंह,सोनू सिंह,मंटू सिंह, भगवती तिवारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,अरुण सिंह, मृत्युंजय सिंह सचिव रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति आदि लोग रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली की चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची को निर्वाचन आयोग की मंजूरी

4 नवंबर को मिला अनुमोदन, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसीलों और आधिकारिक वेबसाइट पर निःशुल्क देख सकेंगे मतदाता परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks